फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Drivers and conductors on strike, e-bus service halted

Shahjahanpur News: चालक और परिचालक हड़ताल पर, ई-बस सेवा ठप

Wed, 17 Sep 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Drivers and conductors on strike, e-bus service halted
ई-बस चार्जिंग स्टेशन पर प्रदर्शन करते चालक और परिचालक। संवाद
शाहजहांपुर। न्यू सिटी ककरा स्थित ई-चार्जिंग स्टेशन पर वेतन और पीएफ की मांग कर रहे ई-बस के चालक और परिचालक हड़ताल पर चले गए। धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। वहीं, ई-बसें न चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने दूसरे साधन से सफर तय किया।
विज्ञापन

मंगलवार को ई-बस के चालक और परिचालक चार्जिंग स्टेशन पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि उनकी नियुक्ति एसएसपी कंपनी के जरिये की गई थी। इस माह से वीएसके कंपनी का अनुबंध पत्र भरवाया जा रहा है। इससे स्पष्ट लिखा है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की मांग नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इस पत्र पर हस्ताक्षर करने से चालक और परिचालकों ने साफ इन्कार कर दिया। इसी के चलते अगस्त माह का वेतन अब तक नहीं दिया गया है। आरोप है कि अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर न करने पर चालकों एवं परिचालकों से गाली-गलौज भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह और ई-बस स्टेशन के ऑपरेशन मैनेजर हुमायूं लारी ने धरने पर बैठे चालकों और परिचालकों से वार्ता की और समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। इसके बावजूद चालक और परिचालक नहीं माने। उन्होंने वेतन नहीं मिलने तक धरना जारी रखने का एलान किया।



------
बस नहीं चलने से एक लाख से अधिक का नुकसान, यात्री परेशान
ई-चार्जिंग स्टेशन में 22 ई-बसें हैं। मंगलवार को चालकों और परिचालकों के हड़ताल करने से बसों के चक्के थम गए। सभी बसें चार्जिंग स्टेशन में खड़ी रहीं। इससे करीब सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है। विभिन्न रूटों पर चलने वाले यात्रियों को भी बसों की कमी की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
----
पीएफ और वेतन की मांग को लेकर चार्जिंग स्टेशन पर चालक और परिचालक धरने पर बैठ गए हैं। समझाने का प्रयास किया लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए।
- तरुण प्रताप सिंह, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed