{"_id":"67214ae4c2a689a00509f364","slug":"driver-brings-girl-from-haryana-and-rapes-her-in-truck-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-130229-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हरियाणा से बालिका को लाकर चालक ने ट्रक में किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हरियाणा से बालिका को लाकर चालक ने ट्रक में किया दुष्कर्म
Wed, 30 Oct 2024 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। हरियाणा से एक 12 वर्षीय बालिका को क्षेत्र में लाकर चालक ने ट्रक में उससे दुष्कर्म किया। वापस लौटने पर वहां की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बालिका के बयान लेने के बाद पुलिस यहां आकर दो दिन से जांच में जुटी है।
जनपद शामली निवासी एक व्यक्ति हरियाणा के जनपद पानीपत के सनौली थाना क्षेत्र में एक मुर्गी फार्म में काम करता है। वह पत्नी व अपनी 14, 12 और तीन वर्षीय पुत्री के साथ वहीं रहता है। 17 अक्तूबर को उसकी 12 वर्षीय पुत्री लापता हो गई थी। पीड़ित ने 18 अक्तूबर को सनौली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कुछ दिन बाद हरियाणा पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। हालांकि, हरियाणा पुलिस इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से बच रही है।
सूत्रों के अनुसार, बालिका ने बताया था कि एक ट्रक चालक उसे खुटार लेकर आया था। यहीं पर ट्रक में ही उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने वापस हरियाणा जाने पर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद हरियाणा पुलिस सोमवार को खुटार पहुंची। पुलिस ने उस व्यापारी और उसके तीन पुत्रों से पूछताछ की है, जिसके यहां ट्रक चालक माल लेकर आया था।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस ने उन्हें नोटिस देकर विवेचना में शामिल होने के लिए सनौली थाने भी बुलाया है। पुलिस ने मौके की जांच कर नक्शा भी बनाया है। खुटार पुलिस ने हरियाणा पुलिस के दुष्कर्म के मामले की विवेचना के लिए आने की पुष्टि की है।