फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Drama on Engineer's Day Hi! Handsome will be staged

Shahjahanpur News: अभियंता दिवस पर नाटक हाय! हैंडसम का होगा मंचन

Thu, 12 Sep 2024 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 12 Sep 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Drama on Engineer's Day Hi! Handsome will be staged
एसपी कॉलेज नवीन भवन में ​पूर्वाभ्यास करते कलाकार। संवाद
शाहजहांपुर। श्री मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती (चतुर्थ अभियंता दिवस) पर 15 सितंबर को गांधी भवन के प्रेक्षागृह में टैलेंट मेकर संस्था की ओर से हास्य से भरपूर नाटक हाय! हैंडसम का मंचन किया जाएगा। संस्था के कलाकार नाटक के पूर्वाभ्यास में जुटे हुए हैं। नाटक की कहानी एक आशिक मिजाज रिटायर कर्नल व उसके ब्रह्मचारी बेटे के इर्दगिर्द घूमती है।
विज्ञापन


नाटक के लेखक जयप्रकाश सिंह (जयवर्धन) व निर्देशक वरिष्ठ रंगकर्मी हंसराज विकल हैं। नाटक का पूर्वाभ्यास पिछले एक महीने से एसपी कॉलेज नए भवन में चल रहा है। इसमें लगभग 10 रंगकर्मी कड़ी मेहनत से अभिनय को धार दे रहे हैं। नाटक की कहानी रिटायर्ड कर्नल कपूर की है, जो बहुत ही आशिक मिजाज है, पर उसका एक बेटा हमेशा पूजापाठ में तल्लीन रहता है और घर गृहस्थी से कोसों दूर है, क्योंकि बेटे की पत्नी उसको अपने पास फटकने नहीं देती है। यही परिस्थितियां हैं, जो नाटक को मजेदार और हास्य बनाती हैं।
विज्ञापन

----
नाटक में यह कलाकार निभाएंगे किरदार

नाटक में स्वामी का किरदार विजय राज निभाएंगे। कर्नल कपूर के रूप में हंसराज विकल होंगे। मंदा का रोल जहां राधा को मिला है। सीता देवी के किरदार को भावना राज विकल निभाएंगी। कमाल-अमोद कुमार, दारूवाला-अरविंद कुमार बने हैं। मंचन में अतुल अवस्थी, संजीव श्रीवास्तव, सोनू सक्सेना, सुहेल मोहम्मद, देवेंद्र पाल, मुदित जुनेजा, संदीप आर्य, विजय राना, रचिन कुमार सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed