फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Drainage plan will be made to deal with the problem of waterlogging in the city

Shahjahanpur News: शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए बनेगा ड्रेनेज प्लान

Tue, 29 Apr 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 29 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Drainage plan will be made to deal with the problem of waterlogging in the city
बिजलीपुरा ​​​स्थित बंका घाट पर नदी में जाता नाले का गंदा पानी। संवाद
शाहजहांपुर। बारिश के दिनों में शहर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे निपटने के लिए नगर निगम की ओर से ड्रेनेज सिस्टम प्लान तैयार किया गया है। इसकी लागत छह करोड़ रुपये प्रस्तावित है, जिसमें से तीन करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई। जल्द ही शहर के नालों और गलियों का सर्वे शुरू किया जाएगा। इसके बाद ड्रेनेज प्लान पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में नालों का निर्माण तकनीकी रूप से सही तरीके से नहीं किया गया। इस वजह से थोड़ी सी बारिश होने पर शहर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। नालों की चौड़ाई और ढलान पर काम नहीं किया गया है। आबादी के हिसाब से नालों का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं कराया गया है। नाले और सड़क की ऊंचाई का भी ध्यान नहीं रखा गया है। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के इंजीनियर शहर में बने सभी नालों और गलियों का सर्वे करेंगे। जलभराव की स्थिति का अध्ययन करेंगे। जनसंख्या के हिसाब से नालों की चौड़ाई और गहराई का मानक तय करेंगे। जहां जलभराव की स्थिति बनती हैं। वहां पर नालों की ढलान को ठीक किया जाएगा। नाले के लेवल को मिलाया जाएगा। इसके आधार पर ही नालों का निर्माण और मरम्मत की जाएगी। शहरवासियों को अगले बारिश में जलभराव की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। यह परियोजना एक वर्ष में तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन


बारिश में शहर में होने वाले जलभराव की समस्या के समाधान के लिए ड्रेनेज प्लान तैयार किया गया है। शासन को इसका छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें से तीन करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता निर्माण, नगर नगर निगम

बिजलीपुरा स्थित बंका घाट पर नदी में जाता नाले का गंदा पानी। संवाद

बिजलीपुरा स्थित बंका घाट पर नदी में जाता नाले का गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed