फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dragon jungle forest guard has not been

अजगर को जंगल नहीं पहुंचा रहे वनकर्मी

Sat, 21 Jan 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 21 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dragon jungle forest guard has not been
अजगर।
संरक्षित प्रजाति के जीवों में शामिल अजगर की सुरक्षा के लिए वन विभाग कोई कदम नहीं उठा रहा है। अजगर को देखने के लिए रोज भारी भीड़ जमा हो रही है, लोग उसे पत्थर भी मारते हैं। इससे अजगर की जान को खतरा हो सकता है। खुटार क्षेत्र में गांव बिजौरी बिजौरिया के पास झुकना नदी किनारे एक अजगर कई दिनों से देखा जा रहा है। चार दिन पहले अजगर ने एक बकरी को पकड़ लिया था। हालांकि बकरी के चिल्लाने पर लोगों ने उसे बचा लिया था। इसके बाद नदी किनारे अजगर के होने की चर्चा पूरे क्षेत्र में फैल गई। वनकर्मियों को सूचना दिए जाने पर वन दरोगा एसके गौतम ने अजगर को पकड़वाकर जंगल में छुड़वाए जाने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद कोई ध्यान नहीं दिया गया। एक हफ्ते से अजगर को देखने के लिए नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट रही है। भीड़ में शामिल लोग अजगर को चलता हुआ देखने के लिए ढेले भी मारते हैं, इससे अजगर घायल होकर मर सकता है, लेकिन वनकर्मी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पीपुल फार एनीमल संस्था के जिला प्रभारी अनुपम शुक्ला ने अजगर को जंगल में छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed