फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dr. Sudhir, who has been the chairman of Puwayan, has been elected MLC

पुवायां के चेयरमैन रह चुके हैं एमएलसी चुने गए डॉ. सुधीर गुप्ता

Wed, 13 Apr 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sudhir, who has been the chairman of Puwayan, has been elected MLC
पत्रकारों से वार्ता करते नव निर्वाचित एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
पुवायां (शाहजहांपुर)। पीलीभीत-शाहजहांपुर स्थानीय प्राधिकरण केे लिए पुवायां निवासी डॉ. सुधीर गुप्ता चुने गए हैं। उन्हें राजनीति और समाजसेवा विरासत में मिली है। डॉ. गुप्ता पुवायां नगर पंचायत और नगर पालिका चेयरमैन भी रहे चुके हैं। डॉ. गुप्ता पुवायां के प्रमुख उद्योगपति हैं और राजनीति, समाजसेवा में वर्षों से सक्रिय हैं। उनके पिता डॉ. सतीशचंद्र गुप्ता पुवायां नगर पंचायत के कई बार चेयरमैन रहे।
विज्ञापन

उनके बाद डॉ. सुधीर गुप्ता भी चेयरमैन बने और उनके कार्यकाल में ही पुवायां को नगर पालिका परिषद का दर्जा मिला। 61 वर्षीय डॉ. सुधीर गुप्ता ने बीएएमएस करने के बाद व्यापार, चिकित्सा सेवा और समाजसेवा को एक साथ अपनाया। वह 2014 से भाजपा में सक्रिय हैं। वर्तमान में वह ब्रज प्रांत व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2017 और 2022 में सुधीर गुप्ता विधानसभा चुनाव के संयोजक भी रहे। वह विधानसभा चुनाव के लिए तिलहर सीट से भाजपा के टिकट के भी दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने उनको एमएलसी पद के लिए मैदान में उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed