शाहजहांपुर। जिला स्तरीय बाॅलीवाल बालिका प्रतियोगिता में जीसीआईसी कांट की टीम को 2-0 से पराजित कर विजेता बनी डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर काॅलेज की टीम सम्मानित की गई।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय व प्रधानाचार्या डाॅ. राखी मिश्रा ने विजेता टीम को मेडल पहनाकर ट्राफी प्रदान की। टीम में छात्रा वृंदा शर्मा, आयुषी त्रिवेदी, जाह्नवी चौरसिया, भूमिका भारती, पल्लवी राठौर, अंबिका राज, शीतल, सूबी, अंशिका, तान्या शामिल रहीं। यह छात्राएं बरेली में 18 सितंबर को होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी रवि प्रभा जौहरी, शिक्षिका अर्चना सक्सेना, रीतू अरोड़ा, संगीता आदि मौजूद रहीं। संवाद