फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dr. Sudama Prasad Vidyasthali won the Jai Bharat Award.

Shahjahanpur News: डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली ने जय भारत अवाॅर्ड जीता

Mon, 14 Sep 2026 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sudama Prasad Vidyasthali won the Jai Bharat Award.
शाहजहांपुर में जय भारत की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते विधायक अरविंद स
शाहजहांपुर। सामाजिक संस्था जय भारत की ओर से 20वें महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ। इस बीच डिजिटल सुरक्षा व संयुक्त परिषद विषय पर लघु नाटिका में डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली की टीम ने जय भारत अवाॅर्ड पर कब्जा किया।
विज्ञापन

रविवार को हुए आयोजन में आर्य महिला इंटर कॉलेज और ऑल सेंट स्कूल की टीम संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में रंगकर्मी मोहम्मद सोहेल और कर्णधार सिंह शामिल रहे। महाराजा अग्रसेन और भगवतगीता पर आधारित श्लोक लेखन प्रतियोगिता में शहर के 12 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। संस्था अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि जय भारत वर्ष 1995 से युवाओं को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें देश की संस्कृति एवं इतिहास से परिचित कराने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक आयुष अग्रवाल ने बताया कि 17 सितंबर को आकांक्षा इंटर कॉलेज में कोलाज मेकिंग और मैथ्स जीनियस प्रतियोगिताओं होगी। प्रधानाचार्य दयाशंकर शर्मा, वंदना अग्रवाल, डॉ. मयंक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed