{"_id":"57780ff24f1c1b336079aa00","slug":"dr-sp-manoj-summoned-to-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी डॉ. मनोज कोर्ट में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी डॉ. मनोज कोर्ट में तलब
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय के विधिक आदेश की अवहेलना करने पर प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रवीण कुमार ने एसपी डॉ. मनोज कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण के लिए 18 जुलाई अपनी अदालत में तलब किया है। नोटिस में बताया गया कि थाना रोजा में हत्या के प्रयास के सरकार बनाम नन्हें उर्फ सत्येंद्र सिंह आदि के मुकदमे का शीघ्र निस्तारण करने का आदेश उच्च न्यायालय द्वारा दिया गया है। इस मुकदमे में गवाहों के प्रस्तुत करने की कई तारीखें देने के बाद भी 13 जून 2016 को हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के गांव बहरिया निवासी चुटहैल गवाह भवानी सिंह के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी कर इस निर्देश के साथ भेजा गया था कि चुटहैल गवाह भवानी सिंह को संबंधित थाने की पुलिस गिरफ्तार करके एक जुलाई गवाही हेतु अदालत में प्रस्तुत करें। मगर न्यायालय के आदेश के बावजूद गवाह को गिरफ्तार कर अदालत में प्रस्तुत नहीं किया गया। न ही एनबीडब्ल्यू वाद तामील या अदम तामील अदालत को वापस भेजा गया। इस संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं भेजी गई। इस प्रकार का कृत्य धारा 173 भादसं के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है क्योंकि आपके द्वारा लोक सेवक होते हुए जानबूझकर न्यायालय के विधिक आदेश की अवहेलना की गई है।
विज्ञापन