शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव के पांचवें दिन विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। बैडमिंटन के फाइनल में डॉ. आनौश अरोरा और डॉ. गौरव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया।
अजीजपुर जिगनेरा स्थित कॉलेज के मैदान पर सुबह से खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं। फैकल्टी के बैडमिंटन मैच के फाइनल में डॉ. सचिन चौधरी और डॉ. ब्रजेश की जोड़ी विजेता बनी। क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में 2020 बैच ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण का शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2024 के बैच को हरा दिया।
इस बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत छात्र-छात्राओं ने रचनात्मकता दिखाई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अमित सक्सेना, डॉ. राणा प्रताप, डॉ. पूजा त्रिपाठी, डॉ. मनीष दिवाकर, डॉ. राहुल पालीवाल, डॉ.देवेश कुमार, डॉ.किरण मलिक, डॉ.पूनम, डॉ. जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।