{"_id":"5801226e4f1c1b4a2c28eeb0","slug":"dpo-including-instructions-to-stop-the-salaries-of-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीओ समेत कई अफसरों का वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीओ समेत कई अफसरों का वेतन रोकने के निर्देश
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Fri, 14 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अफसरों पर डीएम राम गणेश जमकर बरसे। उन्होेंने राज्य पोषण मिशन की प्रगति रिपोर्ट समय से नहीं देने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विजया श्री व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मण प्रसाद और समाजवादी पौष्टिक आहार योजना में पिछड़ने पर बीएसए समेत अन्य अफसरों का वेतन रोकने के साथ उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। डीएम ने ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, समाजवादी पौष्टिक आहार योजना, त्वरित सिंचाई लाभ आदि शासन की प्राथमिकता सूची वाली अन्य कई योजनाओं की समीक्षा करते हुए सीडीओ को निर्देश दिए कि समय से प्रगति रिपोर्ट नहीं देने वाले अन्य सभी नोडल अधिकारियों का वेतन रोक कर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन की कभी भी आचार संहिता लग सकती है, इसलिए सभी अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रमुख अपने कामों की लक्ष्य पूर्ति करें। समीक्षा से पता चला कि पौष्टिक आहार योजना के क्रियान्वयन में जनपद बरेली मंडल में तीसरे स्थान पर है। निशुल्क बोरिंग योजना के तहत खराब पड़े नलकूपों से खराब हुई फसल की क्षतिपूर्ति संबंधित विभाग के अधिकारी के वेतन से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत संतोषजनक कार्य नहीं पाए जाने पर कृषि उप निदेशक और बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे भूमि संरक्षण अधिकारी व श्रम अधिकारी का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. कमल कुमार, डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा, जिला विकास अधिकारी उग्रसेन यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन