फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chinmayanand case extortion accused father in law complains against him for demanding dowry

चिन्मयानंद से फिरौती मांगने के आरोपी संजय पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, ससुर ने की शिकायत

Tue, 07 Apr 2020 01:00 PM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Chinmayanand case extortion accused father in law complains against him for demanding dowry
चिन्मयानंद से फिरौती मांगने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पूर्व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री और दुष्कर्म के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये फिरौती मांगने के मामले में आरोपी संजय सिंह के खिलाफ उसके ससुर ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तिलहर थाने में रिपोट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


रोजा थाना क्षेत्र के गांव पडरा सिकंदरपुर निवासी जगदीश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने बेटी प्रीती सिंह की शादी पांच साल पहले तिलहर के गांव बंथरा निवासी संजय सिंह के साथ की थी। शादी के कुछ महीने बाद से ही संजय दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने लगा। 
विज्ञापन


रुपये न मिलने पर प्रीती से मारपीट करने लगा। बेटी ने मामले की जानकारी दी तो वह पत्नी आशा देवी के साथ बीते 5 अप्रैल को बेटी के सुसराल पहुंचे। वहां पता चला कि संजय ने दहेज की मांग करते हुए बेटी की पिटाई की, जिससे उसे काफी चोटें आईं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुर ने यूपी 112 पुलिस को फोन किया तो संजय घर से भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी संजय सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल सुनील अहलावत ने बताया कि संजय सिंह चिन्मयानंद मामले में फिरौती का आरोपी है। उन्होंने कहा कि मामला परिवार परामर्श केंद्र भेजा जाएगा। वहां समझौता न होने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed