{"_id":"68a315a4721b43b8c509ee81","slug":"dowry-death-report-filed-in-case-of-death-of-married-woman-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-150648-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कांट। चार दिन पहले जसनपुर गांव में विवाहिता रोशनी की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पिता ने उसके पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज हाेने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गत शुक्रवार को जसनपुर गांव के अंशुमान की 24 वर्षीय पत्नी रोशनी की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसके पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, लेकिन उसके जहरीला पदार्थ खाने की वजह नहीं बताई। जानकारी पाकर विवाहिता के मायके अलियापुर से आए उसके पिता काशीराम ने दामाद पर बेटी को दहेज में दो लाख रुपये के लिए प्रताड़ित कर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।
कांशीराम बेटी का शव लेकर अपने गांव चले गए। बाद में पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम के लिए शव अपने कब्जे में ले लिया था। बाद में कांशीराम की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता के पति समेत परिवार के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि विवाहिता के पति समेत ससुर संदीप अवस्थी, सास वीना, जेठ आशुतोष, देवर अनुराग और ननद बाटू अवस्थी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अब आरोपियों की तलाश की जा रही है।