{"_id":"69b468809abe12373b016109","slug":"down-lines-avadh-assam-express-stranded-in-ohe-block-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-167840-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ओएचई के ब्लॉक में फंसी डाउन लाइन की अवध-असम एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ओएचई के ब्लॉक में फंसी डाउन लाइन की अवध-असम एक्सप्रेस
विज्ञापन
शाहजहांपुर में डाउन लाइन पर ओएचई तार सही करते कर्मचारी। संवाद
शाहजहांपुर। लालगढ़ जंक्शन से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस शुक्रवार को ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन पर कार्य करने के चलते तय समय से काफी देरी से आई। इसके चलते यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
शुक्रवार को 2:20 बजे से डाउन लाइन पर ओएचई लाइन को ठीक करने के लिए ब्लॉक लिया गया। इसके चलते डाउन लाइन पर ट्रेनाें का संचालन नहीं किया गया। पहले से देरी से चल रही अवध असम एक्सप्रेस ब्लॉक के चलते लेट होती रही। अवध असम का शाहजहांपुर में आने का समय 1:28 बजे है जबकि यह ट्रेन साढ़े चार बजे के बाद आई। ब्लॉक होने के चलते ट्रेन की रफ्तार कम रही। वहीं, छोटे स्टेशनों पर भी ट्रेनों को रोककर चलाया गया। दूसरी ओर ट्रेन में सफर करने आए यात्री परेशान रहे।
रेलवे के कर्मियों की मानें तो डाउन लाइन पर प्रतिदिन ब्लॉक होने के चलते अवध आसाम एक्सप्रेस देरी से आ रही है। साढ़े चार बजे के बाद ब्लॉक खत्म होने पर ट्रेन अपनी रफ्तार से दौड़ सकी।