{"_id":"6a358bf5013129c94109643d","slug":"doubts-regarding-the-candidates-records-during-ecce-educator-counseling-placed-on-the-waiting-list-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-176659-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर काउंसलिंग में अभ्यर्थी के अभिलेख पर संदेह...प्रतीक्षा सूची में डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर काउंसलिंग में अभ्यर्थी के अभिलेख पर संदेह...प्रतीक्षा सूची में डाला
विज्ञापन
जीआईसी में ईसीसीई एजुकेटर के लिए अभिलेखों का सत्यापन कराते अभ्यर्थी। संवाद
शाहजहांपुर। कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर भर्ती परीक्षा में एक महिला अभ्यर्थी के अभिलेख संदेह के घेरे में आ गए। क्यूआर कोड भी स्कैन नहीं हो सका। ऐसे में उसे प्रतीक्षा सूची में डालते हुए 22 जून को बुलाया गया है।
ईसीसीई एजुकेटर के 160 पदों के लिए लगभग 3500 लोगों ने सेवायोजन कार्यालय के पोर्टल पर आवेदन किया था। इसके बाद रेंडम प्रक्रिया के तहत 479 अभ्यर्थियों के नाम निकाले गए। प्रत्येक दिन सौ अभ्यर्थी बुलाए जा रहे हैं। शुक्रवार को काउंसलिंग प्रक्रिया जारी रही। इस बीच एक महिला अभ्यर्थी के शैक्षिक प्रमाण पत्रों को देखकर संदेह लगा। उससे असली अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए कहा तो उसने उसे असली बताया। जबकि एआरपी का कहना था कि अभिलेख की रंगीन फोटोकॉपी निकाली गई है।
जांचने के लिए अभिलेखों का क्यूआर कोड स्कैन किया गया। वह भी स्कैन नहीं हो सका। ऐसे में अभ्यर्थी को लंबित सूची में डालकर 22 जून को असली अभिलेखाें के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। काउंसलिंग में बरेली, पीलीभीत, सीतापुर, मऊ, कौशांभी, गाजीपुर तक के अभ्यर्थी आ रहे हैं। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि छूटे हुए अभ्यर्थियों की 22 जून को काउंसलिंग होगी।