{"_id":"68d9605a5b42f7f94b014d79","slug":"double-murder-accused-suffers-chest-pain-dies-in-lucknow-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-153864-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दोहरे हत्याकांड के आरोपी के सीने में उठा दर्द, लखनऊ में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दोहरे हत्याकांड के आरोपी के सीने में उठा दर्द, लखनऊ में हुई मौत
विज्ञापन
निगोही। दोहरे हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद विचाराधीन बंदी सोनपाल उर्फ गुड्डू (50) निवासी कैमुआ पुल की शनिवार सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
सोनपाल उर्फ गुड्डू अपने पड़ोस में रहने वाले बड़े भाई और भतीजी की हत्या के आरोप में 30 जुलाई 2024 से शाहजहांपुर की जेल में बंद था। बेटे वीरेश ने बताया कि शुक्रवार शाम पिता सोनपाल के सीने में दर्द की शिकायत हुई तो जेल के अस्पताल में ही पिता की जांच की गई। इसके बाद पिता को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
हालत गंभीर होने पर लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शनिवार सुबह पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। लखनऊ में शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। रविवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं मृतक की पत्नी प्रेमा देवी, तीन पुत्र व एक पुत्री का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।