{"_id":"6887caa7187f6d289100c084","slug":"dont-panic-when-trouble-comes-help-will-be-available-immediately-from-helpline-numbers-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-149161-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मुसीबत आने पर घबराएं नहीं... हेल्पलाइन नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मुसीबत आने पर घबराएं नहीं... हेल्पलाइन नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
विज्ञापन
नेशनल गर्ल्स इंटर काॅलेज में अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित महिला कल्याण विभाग की मिशन कोऑर्डि
शाहजहांपुर। महिला कल्याण विभाग की जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित ने कहा कि मुसीबत आने पर घबराएं नहीं, हताश और निराश होने के बजाय हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करें। वहां से तुरंत मदद मिलेगी। सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई है। उसका लाभ भी प्राप्त करें। वह सोमवार को शहर के मोहल्ला अलीजई स्थित नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित कर रहीं थीं।
उन्होंने कहा कि राह चलते कोई छींटाकशी या छेड़खानी कर रहा है और आप अकेले हैं, ऐसे में साहस का परिचय दें। हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन करें। कुछ मिनट में ही पुलिस मदद के लिए पहुंच जाएगी। छात्राओं और महिलाओं के लिए 1090, 181 हेल्पलाइन भी संचालित हैं।
1090 हेल्पलाइन पर शिकायत करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाता है। महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। बच्चियों के माता व पिता को कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेना चाहिए।
विज्ञापन
बाल विवाह, बाल श्रम के अलावा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टाप सेंटर योजना आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।
अमृता दीक्षित ने सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी। कहा कि सर्वाइकल कैंसर के बारे में महिलाओं को जानकारी नहीं होने की वजह से समय से उपचार शुरू नहीं हो पाता है। दिक्कत लगने पर तुरंत ही डॉक्टर से जांच कराएं, जिससे आने वाली परेशानी से बचा जा सके।
मुख्य अतिथि ने छात्राओं को नियमित तौर पर समाचार पत्र पढ़ने के लाभ भी गिनाए। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र पढ़ने से हमें हर तरह की जानकारी मिल जाती है। यह प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी महत्वपूर्ण है। प्रधानाचार्य शाइस्ता नसीम ने कहा कि छात्राएं किसी भी मायने में कम नहीं हैं। उन्हें अपने भविष्य को लेकर सजग रहना चाहिए। इस बीच छात्राओं को कैंसर संबंधित साहित्य और समाचार पत्र पढ़ना क्यों जरूरी है शीर्षक से संबंधित पुस्तिकाएं भी बांटी गईं।
फौजिया खान के संचालन में हुए कार्यक्रम में बुशरा युसूफी, निकहत परवीन, सदफ खान, बुशरा जबी, अमरीन इकबाल, सुमन अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।