{"_id":"68239e1b3ffdc20d5507dbab","slug":"dont-let-negative-thoughts-dominate-dr-rohitash-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-143795-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकरात्मक विचार हावी न होने दें : डॉ. रोहताश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकरात्मक विचार हावी न होने दें : डॉ. रोहताश
Wed, 14 May 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 14 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
डॉ. रोहताश ईशा। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के क्लीनिक मनोवैज्ञानिक डॉ. रोहताश ईशा ने परीक्षा में कम अंक आने पर खुद पर नकारात्मकता हावी नहीं होने पर जोर दिया। बताया कि छात्र-छात्राएं मायने नहीं रखता है। आगे की पढ़ाई में ध्यान दें और नकारात्मक विचारों को नजरअंदाज करें। परिणाम उम्मीदों के अनुसार नहीं आया है तो निराश या हताश होने की जरूरत नहीं है। इसे अपनी भावना से अधिक न होने दें।
डॉक्टर के अनुसार, अपनी तैयारी और परीक्षा के दौरान अपनी समीक्षा करें। उन गलतियों से सीखते हुए आगे की योजना बनाएं। अगली बार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रयास करें। नकारात्मक विचार आने पर परिवार, दोस्तों या शिक्षक से बात करें। उनके समर्थन और सलाह लेकर सकारात्मक रहें, नकारात्मक विचारों को दूर रखें और अपने में विश्वास रखें। तनाव और चिंता को कम करने के लिए योग, प्राणायाम व ध्यान करें। संवाद