फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sister in law hanged after quarrel at Sadar area in Shahjahanpur woman died

भाभी-ननद का ऐसा भी रिश्ता: पहले किया झगड़ा फिर फंदे से लटकीं दोनों, महिला की मौत, किशोरी की हालत नाजुक

Tue, 02 Aug 2022 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2022 12:51 AM IST
सार

सोमवार शाम गीता व उसकी ननद प्रियंका में किसी बात पर विवाद हो गया। किसी तरह दोनों को शांत करा दिया गया। कुछ देर के बाद गीता कमरे में जाकर फंदे से लटक गई। परिवार के सदस्यों ने जब देखा तो उसे फंदे से उतारकर राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। भाभी की मौत की खबर सुनकर करीब डेढ़ घंटे बाद प्रियंका कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक गई।

विज्ञापन
Sister in law hanged after quarrel at Sadar area in Shahjahanpur woman died
मार्चरी में मौजूद परिजन - फोटो : SHAHJAHANPUR

विस्तार

विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ककरा निवासी रामवीर की पत्नी गीता देवी (32) और उसकी बहन प्रियंका (16) फंदे से लटक गईं। गीता देवी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रियंका को बरेली रेफर किया गया है।

सोमवार शाम करीब चार बजे गीता देवी व उसकी ननद प्रियंका में किसी बात पर विवाद हो गया। किसी तरह दोनों को शांत करा दिया गया। कुछ देर के बाद गीता कमरे में जाकर फंदे से लटक गई। परिवार के सदस्यों ने उसे देख लिया। उसे फंदे से उतारकर राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। भाभी की मौत की खबर सुनकर करीब डेढ़ घंटे बाद प्रियंका कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक गई। परिजन ने उसे बचाकर उतार लिया। गंभीर हालत में प्रियंका को अस्पताल ले जाया गया। गंभीर होने पर रेफर कर दिया। उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


मायके पक्ष के आने पर पुलिस को दी जानकारी
गीता के फंदे से लटकने के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी। शाम करीब छह बजे गीता के मायके जलालाबाद के गांव नौगवां में किसी तरह खबर पहुंची तो परिजन आए। इसके बाद देर रात सदर थाने की पुलिस को मायके वालों ने सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि गीता की शादी आठ साल पहले रामवीर से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथमदृष्टया यह मामला घरेलू कलह का लग रहा है। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। -अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed