फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Do not send the elderly alone on Haj, a young member should accompany them

Shahjahanpur News: बुजुर्गों को अकेले हज पर नहीं भेजें, साथ जाए कोई युवा सदस्य

Thu, 04 Jul 2024 05:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 04 Jul 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Do not send the elderly alone on Haj, a young member should accompany them
शाहजहांपुर में हज से लौटे शाहिद अनवर कुरैशी को मुबारकबाद देते लोग। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। मुकद्दस हज यात्रा से अपने वतन लौटने वाले हाजियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। हज यात्रियों ने भीषण गर्मी में हज के अरकान पूरे करने में आई दिक्कतों को साझा किया। साथ ही हज के मुबारक सफर पर जाने वालों को राय भी दी।
विज्ञापन


जिले से इस वर्ष कई लोग मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा में हज व जियारत करने डेढ़ माह पहले गए थे। हज मुकम्मल करने के बाद उनकी वतन वापसी हो गई है। मोहल्ला बाड़ूजई पेशावरी में रहने वाले पूर्व कांग्रेसी नेता व पेट्रोल पंप स्वामी शाहिद अनवर कुरैशी ने भीषण गर्मी में हज यात्रा में आईं दुश्वारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन


बताया, 50 डिग्री सेल्सियस तापमान में शैतान को कंकरी मारने के अरकान को अदा करने में जल्दबाजी के चलते लोग सावधानी नहीं बरतते। छाता लेकर नहीं चलने, पर्याप्त पानी का सेवन न करने और सिर पर पानी नहीं डालने के चलते बीमारी की चपेट में कई हज यात्री आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सुझाव दिया कि हज पर बुजुर्गों को अकेले नहीं भेजे। यात्रा के दौरान कई यात्री रास्ता भटक गए। वे तीन दिन के बाद होटल लौट सके। ऐसे में बुजुर्गों के साथ घर का जवान व्यक्ति जरूर जाए।

इस दौरान सरताज कुरैशी, जावेद अनवर कुरैशी, राहत अली खान कुन्नू, सैयद कासिम रजा, अशफाक उल्ला खां, वाहिद हुसैन, राशिद हुसैन राही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed