फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Do not leave the duty point, take out the procession with patience.

Shahjahanpur News: ड्यूटी प्वाइंट न छोड़ें, धैर्य के साथ निकलवाएं जुलूस

Sun, 24 Mar 2024 02:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 24 Mar 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Do not leave the duty point, take out the procession with patience.
शाहजहांपुर। होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस को लेकर तैयारियाें को अंतिम रूप दिया गया। छोटे व बड़े लाट साहब के जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस लाइंस के सभागार में शुक्रवार को आयोजित ब्रीफिंंग में डीएम-एसपी ने उन्हें सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कहा, कोई भी अपना ड्यूटी प्वाइंट न छोड़े।
विज्ञापन

डीएम ने कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि जुलूस में लगे सभी कर्मचारी अपने तैनाती स्थल पर पहुंच कर व्यवस्थाएं देख लें। कार्मिक अपने ड्यूटी स्थल के आस पास बैरीकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा समेत अन्य व्यवस्थाएं गहनता पूर्ण जांच कर लें। अपने क्षेत्र के एसपीओ व संभ्रांत नागरिकों से समन्वय बनाकर रखें।
विज्ञापन

एसपी अशोक मीणा ने पुलिस कर्मियों से संयम बरतने पर जोर दिया। उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण प्वाइंटों पर चर्चा करते हुए कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में धैर्य के साथ ड्यूटी करें। उन्होंने सभी कर्मचारियों को विस्तार पूर्वक उनके तैनाती बिंदु व संबंधित क्षेत्रों के विषय में जानकारी दी। बैठक में एडीएम प्रशासन संजय पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, एसपी सिटी संजय कुमार, एसपी देहात मनोज अवस्थी, सीओ सिटी सौम्या पांडेय, सीओ यातायात बीएस वीर कुमार, सीओ सदर अमित चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
एसपी ने किया रूट मार्च
-ब्रीफिंग के बाद सुरक्षा ड्यूटी का रिहर्सल भी किया गया। इसके बाद शाम में एसपी अशोक मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने छोटे लाट साहब के रास्ते पर रूट मार्च किया।

-------
रूट मार्च निकाला
तिलहर। होली के मद्देनजर पुलिस व आरएफ के जवानाें ने नगर की बाजार और मोहल्लों में रूट मार्च किया। शनिवार को अपराह्न करीब डेढ़ बजे थाने से रूट मार्च शुरू हुआ, जो विभिन्न मार्गों से गुजरा। थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह ने कहा कि त्योहार पर शराब पीकर हुडदंग मचाने वालों को किसी हालत में बख्शा नहीं दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed