Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM you got ran Pimp My Wall

डीएम को देख दीवार फांद भागे दलाल

Wed, 01 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 01 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
DM you got ran Pimp My Wall
डीएम को देख दीवार फांद भागे दलाल
मंगलवार अपराह्न तीन बजे डीएम पुष्पा सिंह अचानक एआरटीओ कार्यालय पहुंचीं। परिसर में पहुंचते ही उन्होंने गेट बंद करवाया तो वहां बड़ी संख्या में मौजूद दलालों ने माजरा भांपते ही बचने के लिए दौड़ लगाई। जब तक डीएम उन्हें चिह्नित करतीं, सभी दलाल दीवार फांदकर भाग निकले। डीएम ने सदर बाजार थानाध्यक्ष को भागे दलालों को चिह्नित करते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कृत कार्रवाई से अवगत कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में दोनों एआरटीओ नदारद मिले। एआरटीओ प्रशासन ओपी सिंह और एआरटीओ प्रवर्तन शिखर ओझा के अनुपस्थित होने की कोई वजह भी नहीं बताई गई तो डीएम ने खासी नाराजगी व्यक्त की। बाद में आरआई आरपी गुप्ता पहुंचे और बताया कि वह पुलिस लाइन में नए ड्राइवरों का परीक्षण कर रहे थे। डीएम ने निर्देश दिया कि कार्यालय के बाहर एवं अंदर सीसीटीवी कैमरा लगवाएं ताकि यह जानकारी होती रहे कि कौन व्यक्ति आ रहा है और कौन जा रहा है। प्रवर्तन शाखा का निरीक्षण करने पर उन्होंने पाया कि मंगलवार को 16 वाहनों के 76200 रुपये जमा हुए हैं और पूरे माह में 23.48 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। एकल खिड़की पर जाकर पाया कि कर्मचारी कर्मचारी कुलदीप तिवारी और अंशुल त्रिवेदी लाइसेंस बनवाने वालों का बायोमेट्रिक नहीं कर रहे हैं। जब कारण पूछा तो दोनों कर्मचारी कुछ बता नहीं सके। डीएम ने दोनों को कड़ी फ टकार लगाते हुए निर्देश दिया कि अभी सभी लोगों को लाइन में लगाकर बायोमैट्रिक कर लाइसेंस बनाने की कार्यवाही करें। फिर अपने सामने ही दोनों कर्मचारियों से सभी के बायोमैट्रिक कराया।  
विज्ञापन


मनमाने ढंग से काम का समय फिक्स करने पर लगी लताड़
़डीएम ने एआरटीओ कार्यालय में आए हुए लोगो से कार्यो के विषय में जानकारी की। लाइसेंस के फ ार्म दो रुपये में बेचने का प्रावधान दोपहर डेढ़ बजे बजे तक ही होने की बात कर्मचारी आशीष एवं राफिया बेगम ने बताई तो डीएम ने दोनों से इस संबंधी शासनादेश की प्रति मांगी। दोनों कार्मिक शासनादेश नहीं दिखा सके। गलत जानकारी देने पर दोनों को डीएम ने जमकर लताड़ा। निर्देश दिया कि जो लोग दूर से आते हैं और डेढ़ बजे के बाद यदि पहुंचते हैं तो उन्हें फ ार्म नहीं देना गलत है। उन्होंने अपने सामने फ ार्म लेने वालों को फार्म दिलाया और निर्देश दिया कि जिस कार्य से शासन को राजस्व मिल रहा है, उसका स्वयं नियम न बनाएं। निरीक्षण के दौरान डीएम ने वरिष्ठ सहायक राजकुमार सिंह से लाइसेंस काउंटर पर बनाये जा रहे लाइसेंस के विवरण का अवलोकन किया। वाहनों के पंजीकरण कक्ष का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed