फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM is running a revival campaign, mafia is draining the Bhainsi river

Shahjahanpur News: डीएम चला रहे पुनर्जीवन अभियान, माफिया छलनी कर रहे भैंसी नदी का सीना

Thu, 11 Sep 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
DM is running a revival campaign, mafia is draining the Bhainsi river
गांव मीरपुर के पास भैंसी नदी में रेत खनन से बने गड्ढे। वीडियो ग्रैब - फोटो : mathura
पुवायां। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप डीएम ने भैंसी नदी को सदानीरा बनाने के लिए उद्गम स्थल से गोमती में मिलने तक पूरी नदी की 27 लाख रुपये खर्च कर खोदाई कराई है, लेकिन खनन माफिया नदी से रेत खनन कर गहरे गड्ढे बना रहे हैं। इस कारण नदी को सदानीरा बनाने के काम में बाधा पड़ रही है।
विज्ञापन

बंडा-पूरनपुर सीमा पर भैंसार झील से निकली भैंसी नदी गोमती की सहायक नदियों में एक हैं। भैंसी पुवायां में पन्नघाट के पास गोमती में मिलती है। नदी भूमि पर अवैध कब्जों और खनन के कारण लगभग 20 वर्ष से सूखी थी। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जिले में एक-एक नदी को पुनर्जीवन देने के अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में इसके लिए भैंसी नदी को चयनित किया गया। नदी की खोदाई कर किनारे पौधरोपण कराया गया। नदी में बंडा क्षेत्र में पानी का बहाव है, लेकिन खुटार-पुवायां रोड पर पुल के पास तक पानी अब नहीं पहुंचा है। गांव मीरपुर के पास कई स्थानों पर रेत खनन किया गया है, जिससे नदी में गहरे गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एक किसान ने उखाड़ डाले थे पौधे
नदी किनारे लगाए गए पौधों को एक किसान ने उखाड़ डाला था। मामले के तूल पकड़ने पर किसान ने नदी के लिए बने ग्रुप में माफी मांगते हुए फलदार 200 पौधे लगाने की बात की। इसके अलावा भी कई स्थानों पर लोगों ने पौध उखाड़ दिए। स्वयंसेवक पौधों को जीवित रखने के लिए लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग पौधों को नुकसान पहुंचाने में लगे हैं। एक स्थान पर किसान ने खोदाई के बाद नदी किनारे लगी मिट्टी को भी बराबर कर दिया है।
--
नदी के ग्रुप में जुड़े कई अधिकारी, लेकिन नहीं लेते संज्ञान
भैंसी नदी पुनर्जीवन के नाम से बने ग्रुप में एडीएम प्रशासन, एडीएम एफआर, डीएफओ, एसडीएम, तहसीलदार, रेंजर सहित कई अधिकारी जुड़े हैं। नदी किनारे पौध उखाड़े जाने, खनन होने आदि के वीडियो, फोटो स्वयंसेवक रोज ग्रुुप में डालते हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। लोकभारती से जुड़े गांव जेबा निवासी राजीव सिंह मामले की शिकायत पुलिस से कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई की जरूरत नहीं समझी गई है।

--
भैंसी नदी से खनन के मामले में संबंधित थाने से खनन के संबंध में रिपोर्ट मांगी जाएगी। जांच कर कार्रवाई भी कराई जाएगी।
- चित्रा निर्वाल, एसडीएम पुवायां
--
मामले की जांच कराई जाएगी। पुलिस से आख्या लेकर अगर खनन हुआ है तो कार्रवाई भी कराई जाएगी।
प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

गांव मीरपुर के पास भैंसी नदी में रेत खनन से बने गड्ढे। वीडियो ग्रैब

गांव मीरपुर के पास भैंसी नदी में रेत खनन से बने गड्ढे। वीडियो ग्रैब- फोटो : mathura

गांव मीरपुर के पास भैंसी नदी में रेत खनन से बने गड्ढे। वीडियो ग्रैब

गांव मीरपुर के पास भैंसी नदी में रेत खनन से बने गड्ढे। वीडियो ग्रैब- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed