फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dm inpected of ba school

‘बा’ स्कूलों का डीएम ने  किया औचक निरीक्षण

Thu, 01 Sep 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 01 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
dm inpected of ba school
‘बा’ स्कूलों का डीएम ने  किया औचक निरीक्षण
डीएम रामगणेश ने नगर के बा स्कूलों का बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जहां डीएम ने शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को मेहनत से काम करने की हिदायत दी, वहीं दूसरी ओर उनकी समस्याओं और दुखदर्द को सुनकर जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। लगभग सवा तीन बजे कस्तूरबा विद्यालय ग्रामीण में पहुंचकर उन्हाेंने क्लास में चल रहे शिक्षण कार्य को देखा। बच्चों से पढ़ाई और कठिनाईयों के विषय में पूछताछ की। आरओ, शौचालय में सफाई व्यवस्था के साथ-साथ रसोई में खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया। स्टाफ  और वार्डेन से समस्याओं के बारे में पूछने पर स्नेहलता वर्मा ने बाउंड्री बाल पर कांटेदार तार की आवश्यकता जताई। डीएम ने शीघ्र व्यवस्था का आश्वासन दिया। कस्तूरबा विद्यालय नगर में छात्राओं से गणित के सवाल पूछे, जिसका वह उत्तर नहीं दे सकीं। कामन हाल में डीएम ने टीवी चलवाकर देखी। शिवा कुशवाहा द्वारा बाउंड्री न होने व स्कूल परिसर के निकट जुआरियों का अड्डा होने की शिकायत की। इस पर उन्होंने एसडीएम को महिला होमगार्ड की व्यवस्था कराने व कोतवाल को निर्देशित करने को कहा। बाउंड्री बाल के संबंध में जनपद के सभी विद्यालयों को क्रिटिकल गैप से धनराशि देने का आश्वासन दिया। उन्होंने एसडीएम से पंद्रह दिन में एक बार स्कूलों का निरीक्षण करने, बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा क्लासरूम का फर्नीचर व छात्राओं के रात्रिवास के लिये समुचित तख्त व बिस्तर की व्यवस्था, पेयजल की चेकिंग के निर्देश दिये। नगर क्षेत्र को आरओ भी दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान दोनों विद्यालयों में समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

वेतन नहीं तो कैसे काम करेंगे कर्मी
निरीक्षण के दौरान डीएम के पूछने पर ग्रामीण क्षेत्र के चपरासी भीम प्रसाद ने बताया कि अप्रैल से काम करने के बावजूद उसे मानदेय नहीं मिल रहा है। लेखाकार ने बताया कि प्रमाण पत्रों का वेरीफिकेशन नहीं हुआ है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वेरीफिकेशन का क्या मतलब होता है। छह माह तक वेरीफिकेशन नहीं हो सका। जब कर्मचारी को वेतन ही नहीं मिलेगा तो काम क्या करेगा। इस पर बीएसए से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए और तत्काल भुगतान की कार्रवाई पूरी करने को कहा। 
विज्ञापन

बा स्कूल ग्रामीण की छात्रा को दिए पांच हजार
डीएम रामगणेश ने बा स्कूल ग्रामीण की कक्षा छह की छात्रा सलेमाबाद पट्टी निवासी यास्मीन को उसकी गरीबी को देखते हुए पांच हजार रुपये रेड क्रास से दिलाने की स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed