फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dm

नहीं पहुंची डीएम, फरियादी मायूस

Tue, 03 Feb 2015 12:03 AM IST
कमलापुर/सिंधौली।
कमलापुर/सिंधौली। Updated Tue, 03 Feb 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
डीएम का आगमन निरस्त होने के बाद प्रशासनिक अमले ने समग्र गांव मनुआवारी में चौपाल लगाकर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को विकास कार्यों की कई खामियां बताईं।  
विज्ञापन

बता दें कि डीएम को विकास खंड के समग्र गंाव मनुआवारी में विकास कार्यों का निरीक्षण करना था। इसी क्रम में जिले प्रशासनिक अधिकारी सोमवार की सुबह से ही गंाव में डट गए थे। विकास के दावाें की पोल खुलने के डर से अधिकारी ग्रामीणों की मान मनौव्वल करते भी देखे गए। पूरे दिन चला सरकारी रिर्हसल करीब तीन बजे तब खामोश हुआ जब अधिकारियों को आगमन निरस्त होने की सूचना मिल गई। इसके बाद परियोजना निदेशक चंद्रशेखर शुक्ला व एसडीएम लाल बहादुर ने जूनियर हाईस्कूल में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने लोहिया आवासों आवंटन में सेक्रेटरी व प्रधान द्वारा धन वसूली करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि जूनियर हाई स्कूल में स्थाई अध्यापक न होने की शिकायत की। इस दौरान डीएम से फरियाद करने आये कई फरियादी मायूस होकर लौट गए। चौपाल में बीडीओ कंचन माला श्रीवास्तव, एडीओ भोपाल सिंह, प्रधान मुनीशा बेगम, मो. युनूस, मनोज कुमार राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed