फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM found irregularities, Radha Satya Hospital got sealed

Shahjahanpur News: डीएम को मिलीं अनियमितताएं, राधा सत्य हॉस्पिटल कराया सील

Sun, 19 Oct 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
DM found irregularities, Radha Satya Hospital got sealed
सील किया गया पुवायां के गांव गंगसरा का राधा सत्य हॉ​स्पिटल। वीडिया ग्रैब
पुवायां। निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर गांव गंगसरा के राधा सत्य हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। संचालक पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम शनिवार को छुट्टा पशुओं के सड़क पर घूमने का जायजा लेने के लिए पुवायां, बंडा और खुटार क्षेत्र के भ्रमण पर थे। इस दौरान डीएम गंगसरा के निजी अस्पताल राधा सत्य हॉस्पिटल जा पहुंचे। यहां तमाम रोगियों का इलाज चल रहा था। निरीक्षण में अस्पताल संचालक मौके पर मौजूद नहीं मिले।
विज्ञापन

अस्पताल में बिना अधिकृत डॉक्टर के रोगियों का इलाज किया जा रहा था। अस्पताल परिसर में ही मेडिकल स्टोर भी संचालित मिला। फार्मासिस्ट मौके पर नहीं था। डीएम ने रोगियों की जान के साथ खिलवाड़ पर गहरी नाराजगी जताते हुए एसडीएम चित्रा निर्वाल को सीसी कैमरों और डीवीआर जब्त करने, अस्पताल को सील करने और संचालक पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। डीएम ने अस्पताल में भर्ती रोगियों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने और अस्पताल के संचालन की जांच करने के निर्देश भी दिए। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि सभी निजी अस्पतालों की मान्यता और पंजीकरण की जांच की जाए, जिससे लोगाें को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम चित्रा निर्वाल ने गंगसरा पीएचसी के प्रभारी प्रदीप कटियार को मौके पर बुलाकर अस्पताल को सील करा दिया। इससे पूर्व रोगी दूसरे अस्पतालों में और कुछ रोगी घरों को चले गए।
---
सीएचसी अधीक्षक ने दी तहरीर

राधा सत्य हॉस्पिटल के खिलाफ पुवायां के सीएचसी अधीक्षक ने तहरीर दी है। तहरीर में लिखा है कि 18 अक्तूबर को डीएम के राधा सत्य हाॅस्पिटल के निरीक्षण में मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट और इंचार्ज डॉक्टर नहीं मिले। अन्य कर्मी अस्पताल और मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहे थे, जिस कारण एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया गया। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अस्पताल सील करा दिया गया है। सीएचसी प्रभारी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सीओ प्रवीण मालिक ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
--
गंगसरा में अस्पताल में अनियमितताएं मिलने पर सील करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद में किसी भी प्रकार के अवैध या बिना अनुमति के संचालित चिकित्सा संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
--
अस्पताल के सभी कागज पूरे हैं। संचालन नियमानुसार किया जा रहा है। संचालन में कोई अनियमितता नहीं है। मेडिकल स्टोर का भी लाइसेंस है। अधिकारियों के समक्ष अभिलेख और पक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
-डॉ. मुकेश पांडे, संचालक, राधा सत्य हॉस्पिटल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed