फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM formed team to investigate hand pump rebar case

Shahjahanpur News: हैंडपंप रिबोर मामले की जांच के लिए डीएम ने गठित की टीम

Sun, 04 Feb 2024 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
DM formed team to investigate hand pump rebar case
खुटार। खुटार ब्लॉक क्षेत्र में वर्ष 2022-23 में हैंडपंपों के रिबोर मामले की जांच के लिए डीएम ने एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में टीम गठित कर दी है। 20 फरवरी तक जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में लोकायुक्त के यहां परिवाद दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

पुवायां निवासी चंद्रकला ने लोकायुक्त से खुटार क्षेत्र में हैंडपंप रिबोर में वित्तीय अनियमितता की शिकायत कर जांच कराने की मांग की थी। आरोप था कि हैंडपंप रिबोर में कई जगह गड़बड़ी की गई। इससे सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ। लोकायुक्त के सचिव ने डीएम को आरोपियों से अलग उच्च स्तरीय अधिकारियों से हैंडपंप रिबोर के मामले की जांच कराने और आख्या 12 मार्च तक उप लोकायुक्त के पास भेजने लिए पत्र भेजा।
विज्ञापन

जांच के दौरान शिकायतकर्ता की सहभागिता भी सुनिश्चित करने के लिए लिखा गया। लोकायुक्त के सचिव के पत्र पर डीएम ने एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में एसडीएम पुवायां और जल निगम के अधिशासी अभियंता की टीम गठित कर जांच करने और 20 फरवरी तक साक्ष्यों सहित रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed