{"_id":"5ebc34588ebc3e9051071c6c","slug":"dm-directed-to-file-a-report-against-the-purchase-center-in-charge-shahjahanpur-news-bly405748669","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने खरीद केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने खरीद केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन
निगोही। डीएम और एसपी ने बुधवार को पतराजपुर गेहूं खरीद केंद्र और सीएचसी का निरीक्षण किया। खरीद केंद्र पर भीगा और बदबूदार गेहूं देखकर डीएम ने नाराजगी जताई और प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
बुधवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसपी डॉ. एस चन्नप्पा अचानक ही पतराजपुर गेहूं खरीद केंद्र पहुंचे। वहां पिछले दिनों हुई बारिश में भीगा और सड़ने के कारण बदबू दे रहा गेहूं देखकर उनका पारा चढ़ गया। इस पर उन्होंने लापरवाह केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारी सीएचसी पहुंचे और टीकाकरण प्रसव के बाबत अभिलेख देखे, चिकित्सालय में गंदगी देख प्रभारी चिकित्साधिकारी नितिन चौधरी को फटकार लगाते हुए सफाई कराने के निर्देश दिए। डीएम, एसपी ने विधायक रोशन लाल वर्मा ने शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। विधायक रोशनलाल वर्मा ने मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया। डीएम ने लोगों को उचित दूरी बनाए रखने और फेस मास्क लगाने की अपील की है।