Shahjahanpur News: डीएम-एसपी से बोले शिकायतकर्ता- कई बार शिकायत करने के बावजूद नहीं होती कार्रवाई
शाहजहांपुर के खुटार थाने में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां डीएम और एसपी ने लोगों की शिकायतें सुनीं। अधिकतर लोगों ने आरोप लगाया कि कई बाद शिकायत करने के बाद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के खुटार थाने में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को डीएम और एसपी के सामने 16 फरियादी पहुंचे। अधिकतर लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हो रहा। अधिकारियों ने तत्काल समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिए।
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश एस. समेत अन्य अधिकारी पूर्वाह्न 11.25 बजे थाने पहुंचे और एक बजे तक समस्याएं सुनीं। इस दौरान 16 शिकायतें दर्ज की गईं। गांव बिजौरा बिजौरिया की महिला ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए कार्रवाई न होने की शिकायत की।
'पुलिस दर्ज नहीं कर रही रिपोर्ट'
बिजौरी बिजौरिया के ही गुरमुख सिंह ने बताया कि गांव का एक युवक उनके घर का सामान चोरी कर रहा था। उन्होंने टोका तो भाग निकला। रिपोर्ट दर्ज नहीं नहीं की जा रही है। दोनों शिकायतों पर एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। बाद में महिला ने पति पर रिपोर्ट दर्ज कराने से इन्कार कर दिया। इस दौरान एसडीएम संजय पांडेय, सीओ पंकज पंत, नायब तहसीलदार अमित कुमार, डीपीआरओ घनश्याम सागर, खुटार के बीडीओ वीरेंद्र मिश्रा आदि भी मौजूद रहे।
इसके अलावा गांव सुखचैनापुर की पुष्पा देवी ने डीएम को बताया कि उनकी जमीन पर अवैध कब्जा है। कई बार शिकायत के बाद भी अवैध कब्जा नहीं हट पा रहा है। इस पर डीएम ने तीन लेखपालों के साथ पुलिस टीम को मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। खुटार के अधिवक्ता अमरदीप सिंह ने पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की।
छुट्टा पशु पकड़वाकर खेतों में छोड़ने का आरोप
नगर पंचायत के पूर्व सदस्य आशीष मिश्रा ने आरोप लगाया कि ईओ, बीडीओ और पशु चिकित्साधिकारी छुट्टा पशु पकड़वा कर गोशाला न भिजवाकर उनके खेतों के पास छुड़वा देते हैं। अधिवक्ता नीरज शर्मा ने कुछ लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। रामपुर कलां के विजय कुमार ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की, जिस पर डीएम ने लेखपाल को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सिल्हुआ के विमलेश अवस्थी ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व जमीन खरीदी थी। जमीन पर उनका कब्जा है और बाउंड्रीवाल है। चार माह पूर्व कुछ लोगों ने दीवार गिरा दी और जमीन पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। कई शिकायतें कीं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आज भी प्रार्थनापत्र दिया है। डीएम ने कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
मौलाना शहाबुद्दीन बोले: पाकिस्तान को भी भारत में शामिल कर लेना चाहिए; PoK पर सीएम योगी के बयान का समर्थन
रामपुर कलां के विजय कुमार ने बताया कि खेत के पास में रास्ता और बंजर भूमि है, जिस पर कई लोगों ने अवैध कब्जा कर निर्माण कर रखा है। शिकायत पर कई बार पैमाइश हो चुकी है, लेकिन अवैध कब्जा नहीं हट सका है। अब कार्रवाई की उम्मीद है।
नवाजपुर विपिन सिंह ने बताया कि मेरे मकान के पास हैंडपंप लगा है, जो खराब है। रिबोर कराने के लिए कई बार मांग की, लेकिन दूसरा हैंडपंप सही बताकर निस्तारण रिपोर्ट लगा दी गई। उनके घर के पास लगे हैंडपंप की जांच तक नहीं की गई। डीएम से शिकायत के बाद हैंडपंप सही होने की उम्मीद है।