मौलाना शहाबुद्दीन बोले: पाकिस्तान को भी भारत में शामिल कर लेना चाहिए; PoK पर सीएम योगी के बयान का समर्थन
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ। ये प्रभावशाली शख्सियतें अखंड भारत का सपना पूरा कर सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन किया। मौलाना ने शनिवार को बयान जारी करते हुए कहा कि इस वक्त जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां अपने चुनावी भाषण में कहा था कि सिंध के बगैर हिंद मुकम्मल नहीं। चुनाव जीतने के बाद पीओके पर हमारा कब्जा होगा।
शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी की ये बात बिल्कुल दुरुस्त है। कश्मीर ही नहीं बल्कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को भी हिंदुस्तान में शामिल कर लेना चाहिए। ताकि हमारा अखंड भारत का सपना जल्द से जल्द पूरा हो जाए। ये काम आसान इसलिए है, क्योंकि केंद्र में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री है। ये दोनों शख्सियतें प्रभावशाली हैं। अखंड भारत बनाने पर काम किया जाना चाहिए। यही सही समय है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.