फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM and other officers adopted two TB patients

डीएम समेत जिला स्तरीय अधिकारियों ने गोद लिए दो-दो टीबी रोगी

Fri, 25 Mar 2022 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
DM and other officers adopted two TB patients
क्षय रोगियों को गोद लेने वाले को गोदनामा का प्रमाण पत्र देते जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विश्व क्षय रोग दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार में हुए कार्यक्रम में डीएम समेत जिला स्तरीय अधिकारियों ने दो-दो के रोगियों को गोद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व उद्योगपति को भारत को टीबी मुक्त कराने के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम उमेश प्रताप सिंह और सीएमओ ने क्षय रोगियों को गोदनामा दिया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सतेंद्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर विश्व क्षय रोग दिवस पर प्रथम चरण में क्षय रोगियों को गोद लिया गया। क्षय रोगी को गोद लेने वाले अधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवी संगठन, उद्योगपतियों को हर माह क्षय रोगियों से संपर्क करना है।
विज्ञापन

उनके हालचाल, दवाई एवं पोषण भत्ता के बारे में जानकारी लेना होगी। कोई क्षय रोगी दवाई छोड़ता है तो उसको दवाई खाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 500 क्षय रोगियों को गोद दिया गया। जनपद में कुल 1039 क्षय रोगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed