शाहजहांपुर। रामनवमी के जुलूस के दौरान पुलिस द्वारा टाउन हॉल में डीजे बंद कराने पर रविवार रात हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा कर दिया। सदर बाजार थाने के सामने जाम लगा दिया। सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर वार्ता की है।
रविवार रात 10 बजे विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजेश अवस्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए विरोध जताया। उनका कहना है कि रमजान के महीने में आधी रात को बजने वाले लाउडस्पीकर भी बंद किए जाएं। खास बात यह है कि विश्वनाथ मंदिर के पास जुलूस खत्म होना था, लेकिन उससे चंद कदम पहले पुलिस ने डीजे बंद कराकर विवाद बढ़ा दिया।
रात करीब साढ़े दस बजे एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी और एसपी सिटी संजय कुमार ने पहुंचकर वार्ता की। हिंदू संगठन के पदाधिकारी इंस्पेक्टर से माफी मंगवाने पर अड़ गए। देर रात तक धरना-प्रदर्शन जारी था। सीओ सिटी सरवरण टी. ने बताया कि लोगों को समझाया जा रहा है। संवाद

डीजे बंद कराए जाने के विरोध में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता की पुलिस से होती नोंक झोंक । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR