फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Diwali celebrated with gusto... 50 tonnes more waste was found the next day

Shahjahanpur News: धूमधाम से मनाई दिवाली... अगले दिन 50 टन अधिक निकला कचरा

Wed, 22 Oct 2025 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Diwali celebrated with gusto... 50 tonnes more waste was found the next day
स्टेशन रोड पर लगा कूड़े का ढेर। संवाद
शाहजहांपुर। दीपावली पर पटाखे चलने की वजह से नगर निगम क्षेत्र में कूड़े का भार 50 टन बढ़ गया। आम दिनों में निगम क्षेत्र में 130 टन कूड़ा उठाया जाता है। दीपावली के बाद यह बढ़कर 180 टन हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से नगर निगम ने साफ-सफाई कार्य शुरू कराया और कूड़ा एकत्र कर ददरौल के खिलौली एमआरएफ सेंटर पर भेजा गया। नगर निगम की सफाई व्यवस्था में 1200 कर्मचारी लगे हुए हैं। इसमें सुपरवाइजर से लेकर वाहन चालक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

900 सफाई कर्मियों पर क्षेत्र की सफाई करने की जिम्मेदारी है। मंगलवार को सफाई कर्मियों की संख्या कुछ कम रही। निगम के अधिकारियों ने सुबह चार बजे से सफाई का कार्य शुरू कराया। छोटे वाहनों से कूड़े का उठान किया गया। इसके साथ ही 30 से 35 वाहनों ने खिलौली स्थित एफआरएफ सेंटर पर कूड़ा पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नगर निगम में 1200 कर्मी सफाई कार्य में लगे हुए हैं। आम दिनों में निगम क्षेत्र से 130 टन कूड़ा एकत्र होता है। दीपावली के बाद मंगलवार को यह बढ़कर 180 टन हो गया। कूड़े को खिलौली एफआरएफ सेंटर पर पहुंचा दिया गया है।
- एसके सिंह, अपर नगर आयुक्त
--
जलालाबाद में भी बढ़ गया दो टन घरेलू कचरा

जलालाबाद। दीपावली से दो-तीन दिन पहले से घरों से निकलने वाले कूड़ा-कचरा बढ़ गया। घरों से सबसे ज्यादा कूड़ा-कचरा दीपावली से एक दिन पहले रविवार को करीब 9.5 टन निकला। नगर पालिका में स्वच्छ भारत मिशन के परियोजना विश्लेषक सत्यम सिंह ने बताया कि आम दिनों में सूखा और गीला मिलाकर करीब 7.5 कूड़ा-कचरा घरों से निकलता है। उन्होंने बताया कि त्योहार पर करीब दो टन कूड़े में वृद्धि हुई है। संवाद

--
तिलहर में लगे कूड़े के ढ़ेर
तिलहर। दीपावली के समापन के बाद नगर की सड़कों और गली–मोहल्लों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही है। नगर के अधिकांश इलाकों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सड़क किनारे बिखरा हुआ कूड़ा अब दुर्गंध फैलाने लगा है। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई नहीं कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed