फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   young man burnt himself alive by pouring petrol at midnight in shahjahanpur

Shahjahanpur: आधी रात पेट्रोल डालकर युवक ने खुद को जिंदा जलाया, एक साल पहले हादसे में कट गया था पैर

Sun, 11 Jun 2023 12:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 11 Jun 2023 12:44 PM IST
सार

अरविंद दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। करीब एक साल पहले पैर में सेप्टिक होने के चलते उसका पैर काट दिया गया था। तब से वह परिजनों से अलग गांव में बने मकान में रहता था। 

विज्ञापन
young man burnt himself alive by pouring petrol at midnight in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में मजरा हुसैनपुर दौलतपुर निवासी युवक अरविंद सिंह ने शुक्रवार की रात पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। आधी रात चीख-पुकार मचने पर परिजनों ने आग बुझाई गई। रात में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह करीब आठ बजे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


अरविंद दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। करीब एक साल पहले पैर में सेप्टिक होने के चलते उसका पैर काट दिया गया था। तब से वह परिजनों से अलग गांव में बने मकान में रहता था। शुक्रवार रात वह अपने मकान में लेटा था। बताते हैं कि रात करीब 12 बजे बाइक से पेट्रोल निकाला और अपने ऊपर छिड़क कर आग लगा ली। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़ पड़े। दूसरे मकान में रह रहे परिजन भी आ गए।
विज्ञापन


आग बुझाकर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, पैर कट जाने के बाद अरविंद नशे का आदी हो गया था। इसी के चलते उसकी पत्नी मीरा देवी भी अलग रहने लगी थी। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि अरविंद दो भाई था। वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। सारी जमीन भी बेच दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed