{"_id":"681128d596cfe8d24d09224d","slug":"dividers-will-be-made-by-placing-stones-on-the-intersections-traffic-booths-will-be-built-at-three-places-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-142755-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चौराहों पर पत्थर रख बनाए जाएंगे डिवाइडर, तीन जगह बनेंगे यातायात बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चौराहों पर पत्थर रख बनाए जाएंगे डिवाइडर, तीन जगह बनेंगे यातायात बूथ
Wed, 30 Apr 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
राजघाट चौकी के पास टूटे पड़े शकु विभाजक। संवाद
शाहजहांपुर। शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात को व्यवस्थित करने के लिए पत्थर के डिवाइडर बनवाए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। इसके अलावा तीन चौराहों पर यातायात कर्मियाें के लिए ट्रैफिक बूथ भी बनाए जाएंगे।
तीन माह पहले आईटीएमएस वाले चौराहों पर पुलिस ने वाहनों को लेन में रखने के लिए प्लास्टिक के शंकु विभाजक रखवाए थे। कवि तिराहा, जीआईसी तिराहा, राजघाट चौकी के पास वाहन चालकों ने इन्हें तोड़ दिया। इस वजह से चौराहों पर वाहन चालक सड़क को घेरकर खड़े हो जाते हैं और सामने से आने वालों को रास्ता नहीं मिलता है। इससे जाम लगता है। समस्या के समाधान के लिए नगर निगम के सहयोग से पत्थर के डिवाइडर बनवाने का काम जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।
यातायात कर्मियों को चौराहों पर ड्यूटी के दौरान छाया तलाशनी पड़ती है। पेड़, छज्जा आदि के नीचे खाली समय में बैठना पड़ता है। सीओ यातायात संजय कुमार ने बताया कि बारिश, धूप आदि के मौसम में यातायात कर्मियों को राहत देने के लिए ट्रैफिक बूथ बनाए जाएंगे। केरूगंज, खिरनीबाग और राजघाट चौकी के पास बूथ को बनाने की तैयारी है।