{"_id":"6a8b2f6460e4559dc10193e3","slug":"districts-luminaries-who-have-brought-renown-to-the-region-and-the-world-honoured-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-182574-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: देश-दुनिया में नाम रोशन करने वालीं जिले की विभूतियां सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: देश-दुनिया में नाम रोशन करने वालीं जिले की विभूतियां सम्मानित
विज्ञापन
गांधी भवन में प्रख्यात सरोद वादक को सम्मानित करते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। संवाद
शाहजहांपुर। लायंस क्लब पर्ल की ओर से गांधी भवन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में देश और विदेश में जिले का नाम रोशन करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पूर्व आईपीएस डॉ. राजेंद्र पाल सिंह, प्रख्यात सरोद वादक पंडित प्रभात कुमार, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ज्ञानेंद्र पांडेय व उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉ. घनश्याम दास अग्रवाल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विकास मेहरा और डॉ. परविंदर सिंह ने वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को सम्मानित किया। इसके बाद संजय चोपड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह के दौरान प्रख्यात सरोद वादक पंडित प्रभात कुमार ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ दिल्ली से आए तबला वादक कुलदीप मिश्रा ने संगत की।
विज्ञापन
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सम्मानित सभी विभूतियां शाहजहांपुर का गौरव हैं। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर जिले का नाम रोशन किया है। अलका मेहरा के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जगजीत सिंह माटा, विनोद विज, अशोक अग्रवाल, वेद प्रकाश गुप्ता, स्वाति सिंह, नीतू गुप्ता, नमिता सिंह, पीसी सेठ, मीरा सेठ, डॉ. यूडी कपूर, डॉ. अनूप अग्रवाल बॉबी चोपड़ा आदि मौजूद रहे। आभार अध्यक्ष मनोज खुराना ने जताया।
-- -- -- -- -
युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने जरूर आएंगे
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ज्ञानेंद्र पांडेय ने कहा कि शाहजहांपुर में क्रिकेट के युवा खिलाड़ी यदि कोई बड़ा आयोजन करते हैं तो वह उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए जरूर आएंगे। उन्होंने कहा कि वह पूर्व में भी जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं और यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव प्रोत्साहन देते रहेंगे।