फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   District President of the Board of the combined business will Vimal Western

विमल होंगे पश्चिमी संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष

Tue, 16 Jun 2015 11:37 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 16 Jun 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
District President of the Board of the combined business will Vimal Western
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नए जिलाध्यक्ष विमल गुप्ता होंगे। गत माह व्यापारी नेता नवाब हसन अंसारी के निधन से रिक्त हुए जिलाध्यक्ष पद की पूर्ति के लिए मंगलवार को नगर अध्यक्ष रजत खन्ना के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में विमल के नाम पर सहमति बनी। प्रदेश अध्यक्ष का अनुमोदन मिलने के बाद विमल को जिलाध्यक्ष घोषित होना तय हो गया है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश मंत्री तसनीम अली खां ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष नवाब अंसारी की कमी की भरपाई संभव नहीं है लेकिन संगठन को गतिशील बनाने के लिए महत्वपूर्ण पद को खाली रखना ठीक नहीं है। संगठन को मजबूत बनाना ही मरहूम नवाब अंसारी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके साथ नए जिलाध्यक्ष के लिए नाम सुझाए जाने लगे।
विज्ञापन

अंत में नगर अध्यक्ष रजत खन्ना और जिला महामंत्री राहुल गुप्ता ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में दीपक तिवारी, पंकज सक्सेना, साजिद खां, चंद्रकांत, मुकेश गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, अनुराग शुक्ला, शिवम चौहान, मोहित मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed