फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   District players win 27 medals at state-level Taekwondo championship.

Shahjahanpur News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 27 पदक

Wed, 16 Sep 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
District players win 27 medals at state-level Taekwondo championship.
शाहजहांपुर के ओसीएफ के रामलीला मैदान में ​खिलाड़ियों को मेडल देते अवधेश दी​​क्षित। स्रोत: संस्थ
शाहजहांपुर। बरेली के डोरीलाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 पदक जीते। खिलाड़ियाें के लौटने पर ओसीएफ रामलीला मैदान पर फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में फ्रेशर फाइट में निपुण जैन, शौर्य राय, मानस मिश्रा और अनवेता मिश्रा ने स्वर्ण पदक जीते। ध्रुव यादव, आदविक तिवारी, अच्युत यादव, वैष्णवी श्रीवास्तव और मिताक्क्षरा सिंह ने रजत पदक हासिल किए।
विज्ञापन

उत्कर्ष सक्सेना, प्रेरित शर्मा, राधव सिंह यादव, अनामिका कश्यप, अग्रिम शर्मा और गैरवी यादव ने कांस्य पदक जीते। कलर फाइट वर्ग में रूमैशा इस्लाम, पारुल, चिराग कुमार और निखिल कुमार ने स्वर्ण, पृथक सक्सेना, मोहम्मद औसफ अली, शमिष्ठा सिंह और तनिषा नेगी ने रजत व क्रिशांक, युवराज सक्सेना, जयश्री चौहान और आकांक्षा रस्तोगी ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर और जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन भी हुआ। इसमें निखिल कुमार का चयन इंदौर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। कैंटोमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित ने खिलाड़ियों को मेडल व माला पहनाकर सम्मानित किया। अंत में सचिव हरि सिंह थापा ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed