{"_id":"68e110f17d206d1cd30eaaa2","slug":"district-level-science-model-competition-will-be-held-on-10th-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-154272-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता 10 को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता 10 को होगी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से बच्चों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि पैदा करने के लिए दस अक्तूबर को जनपद स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज में किया जाएगा।
डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के तहत कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के सौ मॉडल प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें प्रति मॉडल अधिकतम दो विद्यार्थी होंगे। जनपद स्तर पर गठित तकनीकी मूल्यांकन समिति 15 मॉडलों का चयन करेगी।
इन्हें मंडल स्तर के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इन्हीं 15 चयनित मॉडलों में से मूल्यांकन के बाद कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के लिए क्रमश: 5000, 3000, 2000 और दो विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार के लिए एक हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
अन्य प्रतियोगियों को भी प्रतिभागिता प्रमाण पत्र मिलेगा। डीआईओएस ने बताया कि मंडल स्तर पर प्रत्येक जनपद से चयनित 15 मॉडलों का प्रदर्शन दिसंबर में मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में होगा।
मंडल स्तर पर गठित तकनीकी मूल्यांकन समिति 10 मॉडलों का चयन करते हुए राज्य स्तर के लिए भेजेगी। इन 10 चयनित मॉडलों में से मूल्यांकन के बाद कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रत्येक मंडल से चयनित 10 मॉडलों का प्रदर्शन राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में किया जाएगा।
राज्य स्तर पर गठित तकनीकी मूल्यांकन समिति द्वारा सर्वोच्च 10 मॉडलों का चयन किया जाएगा। इच्छुक विद्यालय के विद्यार्थी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय अथवा जीआईसी, शाहजहांपुर में सात अक्तूबर तक पंजीकरण करा सकते हैं।