फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   District level officers will examine the ground reality of madrasas

मदरसों की क्या है जमीनी हकीकत...परखेंगे जिला स्तरीय अधिकारी

Thu, 15 Sep 2022 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:19 AM IST
सार

शासन के निर्देश के बाद जिले के मदरसों का सर्वे कराने की तैयारी है।इसी तरह डीएमओ ने मदरसों को पत्र जारी कर डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।मदरसों के संचालकों को शासन की योजनाओं से अवगत कराने के लिए सर्वे कराया जा रहा है।

विज्ञापन
District level officers will examine the ground reality of madrasas

विस्तार

शाहजहांपुर। शासन के निर्देश के बाद जिले के मदरसों का सर्वे कराने की तैयारी है। एसडीएम व डीएमओ ने पंजीकृत मदरसों का सारा ब्यौरा तलब किया है। अब टीम अपने स्तर से 12 बिंदुओं पर जांच कर उच्च स्तरीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेजेगी।
विज्ञापन

जिले में 176 मदरसे अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय से पंजीकृत हैं। इसमें पांच अनुदानित हैं। 101 आधुनिक मदरसे हैं, जबकि 70 मदरसे अपनी व्यवस्थाओं से संचालित हो रहे हैं। इन मदरसों में दीनी के साथ दुनियावी तालीम भी दी जाती है। मदरसों में शिक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत को परखने के लिए शासन ने 12 बिंदुओं पर जांच कराए जाने के निर्देश दिए हैं। शासन से एसडीएम, बीएसए और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की टीम बनाई गई है। मदरसों के सर्वे के लिए एसडीएम व डीएमओ ने अपने स्तर से कार्य शुरू करते हुए ब्यौरा तलब किया है। एसडीएम ने लेखपालों को मदरसों की रिपोर्ट बनाने के लिए लगाया है। इसी तरह डीएमओ ने मदरसों को पत्र जारी कर डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों के पास मदरसों की लोकेशन पहुंच गई है।
विज्ञापन

गली-कूंचों और मस्जिदों में चल रहे बिना मान्यता के मदरसे
शहर से लेकर गांव-देहात तक बड़े पैमाने पर मदरसों का संचालन किया जा रहा है। इन मदरसों को डीएमओ कार्यालय में पंजीकृत नहीं कराया गया। मस्जिदों में भी तमाम मदरसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं सर्वे के बिंदु
मदरसे का नाम, संचालित करने वाली संस्था, स्थापना का वर्ष, स्थिति का संपूर्ण विवरण, भवन छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी है या नहीं, छात्र संख्या, कुल शिक्षकों की संख्या, लागू पाठ्यक्रम, आय का जरिया, क्या इन मदरसों में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं किसी अन्य शिक्षण संस्थान स्कूल में नामांकित है ? क्या किसी गैर सरकारी संस्था या समूह में मदरसे की संबद्धता है।

मदरसों के सर्वे की तैयारी पूरी हो गई है। मदरसों के संचालकों को शासन की योजनाओं से अवगत कराने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। 70 मदरसे अपनी व्यवस्थाओं से चल रहे हैं। सर्वे में अन्य मदरसे भी निकलकर आएंगे। उन्हें सरकार लाभ देने का काम करेगी। - मोहम्मद खालिद, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed