{"_id":"67c5fdf4320d1a2a9703530d","slug":"district-judge-inaugurated-the-newly-constructed-computer-training-room-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-138854-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नवनिर्मित कंप्यूटर प्रशिक्षण कक्ष का जनपद न्यायाधीश ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नवनिर्मित कंप्यूटर प्रशिक्षण कक्ष का जनपद न्यायाधीश ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
जनपद न्यायालय में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में कंप्यूटर लैब का निरीक्षण करते जन
शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन न्यायालय की 12 कक्षीय कोर्ट भवन के दूसरे तल पर कंप्यूटर प्रशिक्षण कक्ष में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा ने किया। इससे पहले अपर जिला जज सुदीप जायसवाल ने जनपद न्यायाधीश को बुके भेंट किया। प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश आशीष वर्मा ने प्रधान न्यायाधीश सुनील कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि भविष्य में न्यायिक कार्य के संपादन के लिए कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है। हमारे न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी कंप्यूटर पर कार्य करने में दक्ष होंगे, तो न्यायिक कार्य का तीव्र गति से होगा।
उन्होंने नोडल अधिकारी कंप्यूटर मनोज कुमार सिद्दू को निर्देशित किया कि लैब के माध्यम से निरंतर प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। पुस्तकालय में नवनिर्मित कंप्यूटर प्रशिक्षण कक्ष में 25 कंप्यूटर स्थापित किए गए है। यहां पर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रोजेक्टर व स्क्रीन भी स्थापित की गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी पुस्तकालय नेहा आनंद, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रीति सिंह, अपर जिला जज द्वितीय गरिमा सिंह, अपर जिला जज अभय प्रताप सिंह, चंद्र मोहन चतुर्वेदी आदि न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। संवाद