{"_id":"2374ed0c6e76cb87f8be43fa3d2f34a4","slug":"district-hospital-poor-content-continues-to-build-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में घटिया सामग्री से निर्माण जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में घटिया सामग्री से निर्माण जारी
शाहजहांपुर
Updated Thu, 23 Apr 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मैटरनिटी वार्ड, आयुष विंग और वर्न यूनिट के भवनों के निर्माण में धांधली की जांच होने के बाद भी घटिया सामग्री लगाकर निर्माण कार्य जारी है। सिटी मजिस्ट्रेट ने चार दिन पहले छापा मारकर घटिया सामग्री पाई थी। जिसकी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है।
जिला अस्पताल में सौ बैड का मैटरनिटी वार्ड का निर्माण गाजियाबाद की कांस्ट्रेक्शन कंपनी एचएफसीसी कर रही है। इसका अनुमानित बजट 1956.75 लाख है। जिसमें शासन की तरफ से 695 लाख रुपये रिलीज हो चुके हैं। वहीं वर्न यूनिट का निर्माण उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद कर रही है। इसका बजट 154.37 लाख रुपये है, जोकि पूरा रिलीज हो गया है। आयुष विंग का निर्माण यूपीसीएम कारपोरेशन कर रही है। इसके निर्माण के लिए 25 लाख का बजट रिलीज हो गया है। जिला अस्पताल में हो रहे निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री की शिकायत मिलने पर चार दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी ने छापा मारा था। इस दौरान उन्हें घटिया ईंट, कम सीमेंट का इस्तेमाल और मानक के अनुसार सरिया नहीं पाई गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी थी। इसके बाद भी निर्माण करने वाली संस्थाएं धड़ल्ले से घटिया सामग्री का इस्तेमाल करते हुए निर्माण कार्य कर रही है।
शिकायत मिलने पर निर्माण कार्य स्थलों की जांच की गई, जिसमें घाटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस मामले में डीएम को रिपोर्ट सौंप दी गई है।
- कमलेश द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट