फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   District coordinator and suspended teacher clashed in BSA office, police had to be called

Shahjahanpur News: बीएसए कार्यालय में जिला समन्वयक और निलंबित शिक्षक भिड़े, बुलानी पड़ी पुलिस

Thu, 24 Apr 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 24 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
District coordinator and suspended teacher clashed in BSA office, police had to be called
शाहजहांपुर। बीएसए कार्यालय में बुधवार दोपहर जिला समन्वयक प्रशिक्षण रोहित कुमार और निलंबित शिक्षक सुमित पाठक में विवाद हो गया। नोकझोंक के बाद हाथापाई की नौबत आ गई। विवाद बढ़ने पर पुलिस को बुलाना पड़ गया। दोनों पक्षों ने सदर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिंधौली के विद्यालय से निलंबित शिक्षक सुमित पाठक बुधवार को दोपहर में करीब एक बजे बीएसए कार्यालय आए थे। वह बीएसए कार्यालय के सामने जिला समन्वयक कक्ष में पहुंचे। यहां विवाद हो गया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक रोहित कुमार ने तहरीर देकर बताया कि सुमित पाठक ने उनके कक्ष में आकर गाली-गलौज व अभद्रता की। तेज आवाज के कारण बीएसए भी अपने कक्ष से निकलकर आ गईं। आरोप है कि अधिकारियों-कर्मचारियों के सामने सुमित ने कार्यालय से बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले भी महिला अध्यापकों से गाली-गलौज करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कार्यालय में लिपिक प्रदीप से अभद्रता की गई। दूसरी ओर सुमित पाठक ने तहरीर में बताया कि वह न्यायालय के आदेश के अनुसार आरोपपत्र का जवाब देने गए थे।

आरोप है कि बीईओ मुख्यालय के नहीं मिलने पर डीसी कक्ष में पहुंचे तो जिला समन्वयक रोहित सिंह से पूछा कि प्राथमिक विद्यालय लधौली का निरीक्षण करने पर सहायक अध्यापक को अनुपस्थित दर्शाकर हस्ताक्षर किए। फिर पोर्टल पर अनुपस्थित क्यों नहीं दिखाया, इसे लेकर वह भड़क गए।
कहा कि वह ऐसे ही नौकरी करेंगे। अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed