{"_id":"664a76815ac0e96788037394","slug":"district-cooperative-bank-launched-a-campaign-and-visited-the-homes-of-defaulters-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-118964-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जिला सहकारी बैंक ने अभियान चलाकर बकायेदारों के घर जाकर किया तकादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जिला सहकारी बैंक ने अभियान चलाकर बकायेदारों के घर जाकर किया तकादा
Mon, 20 May 2024 03:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 20 May 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
बकायेदारों से तगादा करती जिला सहकारी बैंक की टीम। स्रोत : विभाग
शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक की ओर से रविवार को विशेष ऋण वसूली अभियान चलाया गया। टीमों ने घर-घर जाकर बकायेदारों से तकादा किया। समय से ऋण अदायगी न होने की दशा में कुर्की एवं गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई भी अमल में लाए जाने की चेतावनी दी।
बैंक के सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक की 22 शाखाओं तथा मुख्यालय के अधिकारियों/ कर्मचारियों को जिले की 115 सहकारी समितियों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ऋण वसूली के लिए टीमें गठित की गईं। इसके बाद बैंककर्मी सुबह सात बजे से शाम 5:30 बजे तक बकायेदारों के घर गए। उनसे तकादा किया। कुछ बकायेदारों ने ऋण की अदायगी भी की।
ऋण अदा न करने वाले बकायेदारों को नोटिस देकर एक सप्ताह के भीतर ऋण अदा किए जाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा की स्थिति में रिकवरी वारंट जारी कराए जाएंगे। यदि फिर भी ऋण अदा न किया तो गिरफ्तारी भी संभव है।
विज्ञापन
-- -- --
30 जून तक बैंक का विशेष वसूली अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। बकायेदार समय से अपना ऋण जमा कर दें। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।
- सौरभ द्विवेदी, सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला सहकारी बैंक।