फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Distributed cheques of Rs 4 lakh each to disaster-affected families

Shahjahanpur News: आपदा पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रुपये के बांटे चेक

Mon, 01 Sep 2025 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Distributed cheques of Rs 4 lakh each to disaster-affected families
आपदा पीड़ित परिवार की महिला को चेक प्रदान करते वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना। स्रोत: सूचना - फोटो : संवाद
‎शाहजहांपुर। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार को कलक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में आपदा पीड़ित परिवारों व मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता राशि के चेक बांटे।
विज्ञापन

‎गांव निजामपुर गौटिया निवासी 19 वर्षीय दीपक पुत्र श्यामलाल की आठ अगस्त को गर्रा नदी में डूबने से मौत हो गई थी। वित्तमंत्री ने उसकी माता कमलेश्वरी को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक दिया। इसी प्रकार ग्राम तिउलक निवासी 60 वर्षीय राजेंद्र की 18 अगस्त को सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

उनकी पत्नी राजरानी को चेक प्रदान किया। कार्यक्रम के बाद वित्तमंत्री ने कलक्ट्रेट में नव-निर्मित पुस्तकालय एवं जन प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां उपलब्ध पुस्तकों, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एडीएम एफआर अरविंद कुमार, एडीएम न्यायिक राशिद अली, एसडीएम सदर संजय कुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed