फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Disputed land in Nigohi was re-measured

Shahjahanpur News: निगोही में विवादित जमीन की फिर की गई पैमाइश

Wed, 03 Dec 2025 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Disputed land in Nigohi was re-measured
निगोही में जमीन की नाप करते अ​धिकारी। स्रोत: जागरूक पाठक
निगोही। पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की थाने के सामने बने भवन के पास खाली पड़ी जमीन का विवाद अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने बुधवार को मौके का जायजा लेने के साथ आदर्श इंटर कॉलेज चौराहा से लेकर थाना भवन के सामने तक जमीन की फिर नाप कराई।
विज्ञापन


जमीन की पैमाइश कराने वाली टीम में तिलहर के एसडीएम सदानंद सरोज, नायब तहसीलदार पूनम मधुकर, एनएचएआई के सहायक अभियंता अश्वनी कुमार सिंह, अवर अभियंता आमीन खां, दो राजस्व निरीक्षक और कई लेखपाल शामिल रहे। सभी ने थाने के सामने पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा के भवन के सामने खाली पड़ी जगह का सीमांकन कराया।
विज्ञापन

खास यह है कि पहले भी इसी जगह की कई बार नाप हो चुकी है। एक बार तो नाप कर हदबंदी भी की जा चुकी है। इस जमीन पर पुलिस अपना दावा कर रही है और पूर्व विधायक जगह अपनी होने का प्रमाण दे रहे हैं। करीब तीन माह पूर्व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव भी सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ मौके का मुआयना कर विधान परिषद में यह मुद्दा उठा चुके हैं, लेकिन मामला सुलझता नहीं देख पूर्व विधायक उच्च न्यायालय की शरण में जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदानंद सरोज के अनुसार हाईकोर्ट के आदेश पर जमीन की पैमाइश कराकर रिपोर्ट डीएम के माध्यम से न्यायालय को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed