फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dispute over the place of installing Ganesh idol, two parties came face to face

Shahjahanpur News: गणेश मूर्ति स्थापित करने के स्थान पर विवाद, दो पक्ष आए आमने-सामने

Tue, 26 Aug 2025 09:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
Dispute over the place of installing Ganesh idol, two parties came face to face
चौक कोतवाली की कांशीराम कॉलोनी में लोगों से बातचीत करते इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार। स्रोत : जागरूक
पुलिस ने दोनों पक्षों को बवाल किए जाने की दशा में कार्रवाई की दी चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ स्थित कांशीराम काॅलोनी में मंगलवार की सुबह धार्मिक आयोजन के स्थान को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया। जहां एक पक्ष ने पूर्व की भांति सड़क पर ही गणेश मूर्ति स्थापना किए जाने के लिए कहा तो दूसरे पक्ष ने काॅलोनी के ब्लॉक संख्या 29 के पास स्थित मैदान पर मूर्ति स्थापित किए जाने की बात कही। पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता कर मामला शांत कराया। मैदान में ही धार्मिक कार्यक्रम करने की सहमति दी। किसी भी पक्ष की ओर से बवाल किए जाने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी।
चौक कोतवाली इलाके की कांशीराम कॉलोनी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश मूर्ति स्थापना को लेकर कई दिनों से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। मामले में एक पक्ष की ओर से सोमवार को चौक कोतवाली में तहरीर दी गई। मंगलवार दोपहर इंस्पेक्टर चौक कोतवाली अश्विनी कुमार मौके पर गए। पुलिस के सामने एक पक्ष ने मैदान पर गणेश मूर्ति स्थापना का विरोध करते हुए पूर्व की भांति सड़क पर स्थापना किए जाने की बात कही।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष का कहना था कि स्थापना मार्ग पर होने से दस दिन विसर्जन होने तक मार्ग बंद रहेगा। मैदान पर स्थापना होने से मार्ग भी बंद नहीं होगा। इसे लेकर दोनों पक्षों में बहसबाजी होने लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इंस्पेक्टर अश्विनी सिंह ने कहा कि मार्ग पर गणेश मूर्ति स्थापना होने से दस दिनों के लिए मार्ग बंद हो जाएगा। ऐसे में आवागमन में दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदान पर ही स्थापना उचित है। हिदायत दी कि यदि किसी ने गड़बड़ी करने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामले में उपद्रव करने वालों को चिह्नित कर निरोधात्मक कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed