{"_id":"68409ca136eaaf1a3600b5ce","slug":"dispute-over-irrigation-turned-into-a-fight-father-and-son-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-145300-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सिंचाई से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला, पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सिंचाई से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला, पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन
पुवायां। गांव करनापुर में खेत में सिंचाई करने पर पड़ोसी काश्तकारों के साथ विवाद में पीटकर दो लोगों को घायल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव निवासी जनासिब खान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक जून की शाम को उन्होंने अपने खेत में सिंचाई की थी। इसके बाद पड़ोसी खेत के काश्तकार, फारुख और सेरान ने आरोप लगाया कि जनासिब के सिंचाई करने से उन दोनों के खेतों में पानी भर गया है।
इससे गुस्साए दोनों काश्तकार जनासिब के घर जाकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। डंडे से पीटकर जनासिब को घायल कर दिया। बचाव में आए जमासिब के पिता मालूक खान को भी पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। संवाद