फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dispute over club in Vrindavan Garden Colony

Shahjahanpur News: वृंदावन गार्डन कॉलोनी में क्लब को लेकर विवाद

Thu, 19 Jun 2025 10:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Dispute over club in Vrindavan Garden Colony
अजीजगंज ​स्थित वृंदावन गार्डन काॅलोनी में विरोध करते काॅलोनीवासी। स्रोत: वीडियो ग्रैब
शाहजहांपुर। महानगर की अजीजगंज स्थित पाॅश काॅलोनी वृंदावन गार्डन में क्लब को लेकर काॅलोनाइजर और स्थानीय निवासियों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई। एक तरफ जहां लोग क्लब को बेचने का आरोप लगा रहे थे तो वहीं काॅलोनाइजर ने इसे काॅलोनी का कार्यालय बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामले को शांत कराया। कालोनाइजर पक्ष ने जहां एसपी और सिटी मजिस्ट्रेट से मामले की शिकायत की है, वहीं काॅलोनी वासियों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्थानीय लोग काॅलोनी में बने भवन में योग करने गए थे। आरोप है कि यहां मौजूद कर्मचारियों ने अंदर आने पर आपत्ति जताई। कुछ देर बाद कॉलोनाइजर आ गए। उनका कहना था कि यह भवन क्लब नहीं है। इसके लिए निर्माण के समय उपभोग तथा रखरखाव के लिए धनराशि जमा करने के लिए काॅलोनीवासियों से कहा गया था, पर किसी ने भी जमा नहीं कराई।
विज्ञापन

वहीं, कॉलोनी के लोगों का कहना था कि नक्शे में क्लब दर्शाया गया था और उन्हीं के उपयोग के लिए क्लब बनाए जाने का आश्वासन दिया गया था। जब क्लब का निर्माण हो गया है तो काॅलोनाइजर इसे बेचने की योजना बना रहे हैं। इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर बहसबाजी हुई। सूचना पर इंस्पेक्टर चौक कोतवाली अश्विनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों से विवाद के निस्तारण तक यथास्थिति कायम रखने के लिए कहा गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है।

--
क्लब काॅलोनी के नक्शे में नहीं है। क्लब निर्माण के समय काॅलोनी के लोगों से उपभोग और रखरखाव की धनराशि जमा करने के लिए कहा गया था, लेकिन किसी ने भी जमा नहीं कराई। लोगों ने स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक और सिटी मजिस्ट्रेट को जानकारी दी गई है।
- रोहित सिंघल, काॅलोनाइजर, वृंदावन गार्डन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed