फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dispute in Unkalan village over shutting down loudspeaker at religious place, eight named

Shahjahanpur News: धार्मिकस्थल का लाउडस्पीकर बंद कराने पर ऊनकलां गांव में विवाद, आठ नामजद

Fri, 25 Sep 2026 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Dispute in Unkalan village over shutting down loudspeaker at religious place, eight named
निगोही के गांव ऊनकलां में धार्मिक स्थल के बाहर तैनात पुलिस व खड़े पुजारी। स्रोत: जागरूक पाठक
निगोही (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के ऊनकलां गांव में मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान जबरन लाउडस्पीकर बंद कराने पर विवाद हो गया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। पुलिस ने घटना के चार दिन के बाद आठ नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। सुरक्षा के लिहाज से धार्मिक स्थल व गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

पुजारी होरीलाल ने बताया कि 18 सितंबर की शाम करीब पांच बजे शिवमंदिर पर पूजा-अर्चना कर रहे थे। तभी गांव के इंतजार अली, नदीम अली, मुस्तकीम अली, आजम अली, रिजवान अली, फैजान अली, लाली, तरीकत अली व गांव के अन्य व्यक्ति मंदिर पर आ गए। इनमें एक आरोपी के हाथ में बंदूक भी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने गालियां देते मारपीट शुरू कर दी, साथ ही मंदिर में बज रहे लाउडस्पीकर को बंद कर दिया। पुजारी को धमकाया कि अगर दोबारा से लाउडस्पीकर बजाया तो जान से मार देंगे। पुजारी ने थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेने के बाद शांतिभंग में कार्रवाई कर दी। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने हिंदू जागरण मंच विधि प्रकोष्ठ के प्रांत संयोजक राजेश अवस्थी से संपर्क साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिलास्तरीय अधिकारियों को ज्ञापन देकर पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और 22 सितंबर को आठ नामजद व अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पुजारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। अज्ञात लोगों की पहचान कराई जा रही है।

--
सीसी कैमरे लगाए गए

घटना के बाद मंदिर परिसर में सीसी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे के जरिये निगरानी की जा रही है। दूसरी ओर गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed